नगर निगम चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम चुनाव 2020 में आदर्श आचार संहिता की पालना एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिला कलेक्टर प्रथम मदनलाल नेहरा ने बताया कि पर्यवेक्षक वन संरक्षक एस आर वेंकटेश्वर को सूरसागर विधानसभा क्षेत्र आवंटित कर नगर निगम उत्तर के वार्ड नम्बर 1 से 24 तथा नगर निगम दक्षिण के लिए 1 से 37 में पर्यवेक्षण का कार्य करेंगे। इसी प्रकार राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर के रजिस्ट्रार सोहनलाल शर्मा को सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र आवंटित किया है तथा नगर निगम उत्तर के वार्ड नम्बर 44 से 80 तथा दक्षिण के वार्ड नम्बर 68 से 80 तथा राजस्व मंडल अजमेर के आरएएस आशुतोष गुप्ता को जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम उत्तर के वार्ड नम्बर 25 से 43 तथा दक्षिण के वार्ड नम्बर 38 से 67 वार्ड आवंटित किया है। उन्होंने बताया कि ये पर्यवेक्षक चुनाव अवधि में अपने वार्ड में पर्यवेक्षण का कार्य करेंगे।