105 प्रत्याशियों के 154 नामांकन पत्र खारिज

  • 740 प्रत्याशियों के 808 फार्म एकदम सही पाए गए, उत्तर से 103 व दक्षिण नगर निगम से 51 नामांकन हुए खारिज

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। नगर निगम चुनाव में मंगलवार को 105 प्रत्याशियों के 154 नामांकन पत्रों को जांच के बाद खारिज कर दिया गया। इनमें से 103 उत्तर व 51 दक्षिण नगर निगम क्षेत्र के है। इस तरह अब शहर के 160 वार्ड में 740 प्रत्याशियों के 808 फार्म एकदम सही पाए गए है। अब अगले दो दिन तक नाम वापसी का दौर चलेगा। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कितने प्रत्याशी मैदान में है। नगर निगम के चुनाव 29 अक्टूबर व एक नवम्बर को दो चरण में होंगे। सोमवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन मची होड़ के बाद एक ही दिन में 795 दावेदारों ने अपने 908 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इस तरह शहर में कुल 846 उम्मीदवारों ने 965 फार्म जमा कराए। आज इन सभी की जांच की गई। इस जांच में 154 नामांकन पत्रों में कमियां पाई गई और उन्हें खारिज कर दिया गया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब दक्षिम नगर निगम के 80 वार्ड में 375 प्रत्याशियों के 396 फार्म जमा है। वहीं उत्तर नगर निगम के 80 वार्ड में 365 प्रत्याशियों के 412 फार्म जमा है। अब 22 अक्टूबर तक तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव चिन्हों का आवंटन 23 अक्टूबर को किया जाएगा, जबकि मतदान 29 अक्टूबर व 1 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगा। मतगणना 3 नवंबर को प्रात: 9 बजे से होगी।
यहां नामांकन हुए खारिज
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिला कलेक्टर मदनलाल नेहरा ने बताया कि नगर निगम उत्तर के वार्ड नम्बर 1 से 1 नामाकंन पत्र खारिज हुआ। वार्ड संख्या 2 से 3 नामाकंन, वार्ड नम्बर 3 से 1, वार्ड संख्या 4 से 2, वार्ड नम्बर 5 से 1, वार्ड संख्या 6 से 2, वार्ड संख्या 7 से 1, वार्ड संख्या 10 से 1, वार्ड नम्बर 13 से 4, वार्ड संख्या 14 से 2, वार्ड संख्या 15 से 2, वार्ड 16 से 1, वार्ड संख्या 17 से 1, वार्ड संख्या 20 से 1, वार्ड संख्या 21 से 2, वार्ड संख्या 24 से 1, वार्ड संख्या 27 से 1, वार्ड संख्या 35 से 1, वार्ड संख्या 37 से 1, वार्ड संख्या 39 से 1, वार्ड संख्या 40 से 1, वार्ड नम्बर 41 से 1, वार्ड नम्बर 43 से 1, वार्ड नम्बर 44 से 4, वार्ड नम्बर 45 से 2, वार्ड नम्बर 46 से 6, वार्ड नम्बर 47 से 4, वार्ड नम्बर 48 से 5, वार्ड नम्बर 49 से 2, वार्ड नम्बर 50 से 3, वार्ड नम्बर 52 से 2, वार्ड नम्बर 53 से 1, वार्ड नम्बर 54 से 3, वार्ड नम्बर 56 से 1, वार्ड नम्बर 57 से 2, वार्ड नम्बर 59 से 1, वार्ड नम्बर 62 से 3, वार्ड नम्बर 63 से 1, वार्ड नम्बर 65 से 6, वार्ड नम्बर 66 से 3, वार्ड नम्बर 68 से 2, वार्ड नम्बर 69 से 2, वार्ड नम्बर 70 से 1, वार्ड नम्बर 71 से 2, वार्ड नम्बर 72 से 2, वार्ड नम्बर 74 से 1, वार्ड नम्बर 75 से 3, वार्ड नम्बर 76 से 2, वार्ड नम्बर 78 से 1, वार्ड नम्बर 79 से 1 तथा वार्ड नम्बर 80 से 4 नामाकंन पत्र खारिज हुए। नगर निगम दक्षिण के वार्ड नम्बर 3 से 1 नामाकंन पत्र खारिज हुआ। वार्ड नम्बर 5 से 1 नामाकंन, वार्ड नम्बर 9 से 2, वार्ड नम्बर 10 से 1, वार्ड नम्बर 13 से 1, वार्ड नम्बर 19 से 1, वार्ड नम्बर 24 से 2, वार्ड नम्बर 26 से 1, वार्ड नम्बर 27 से 1, वार्ड नम्बर 28 से 1, वार्ड नम्बर 29 से 2, वार्ड नम्बर 30 से 1, वार्ड नम्बर 34 से 2, वार्ड नम्बर 36 से 1, वार्ड नम्बर 41 से 1, वार्ड नम्बर 42 से 3, वार्ड नम्बर 43 से 2, वार्ड नम्बर 44 से 1, वार्ड नम्बर 45 से 3, वार्ड नम्बर 46 से 4, वार्ड नम्बर 47 से 2, वार्ड नम्बर 48 से 2, वार्ड नम्बर 53 से 2, वार्ड नम्बर 58 से 1, वार्ड नम्बर 60 से 1, वार्ड नम्बर 61 से 2, वार्ड नम्बर 64 से 1, वार्ड नम्बर 65 से 1, वार्ड नम्बर 66 से 1, वार्ड नम्बर 68 से 1, वार्ड नम्बर 72 से 1, वार्ड नम्बर 78 से 2, वार्ड नम्बर 79 से 1 तथा वार्ड नम्बर 80 से 1 नामांकन पत्र खारिज हुआ।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button