बेटी सृरक्षा दल ने बेटियों को प्रसादी वितरित कर मनाया नवरात्रि पर्व
जोधपुर। बेटी की सुरक्षा दल जोधपुर की टीम ने शहर के वात्सल्यपुरम फाउंडेशन में बेटियों को भोजन कराकर एवं प्रसाद वितरित कर नवरात्रि पर्व मनाया। बेटी सुरक्षा दल जोधपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहा भंडारी ने बताया कि उनकी पूरी टीम बेटियों की सुरक्षा एवं शिक्षा पर विशेष काम करती है। नवरात्रि के पावन पर्व पर भी बेटी सुरक्षा दल की जिला अध्यक्ष स्नेहा भंडारी एवं उनकी टीम ने वात्साल्यपुरम फाउंडेशन की बेटियों को शिक्षा के बारे में जागरूक करने का कार्य किया एवं सभी बेटियों को बेटी सुरक्षा दल की पूरी टीम ने नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। बेटी सुरक्षा दल के केंद्रीय संयोजक डॉ एस के शर्मा ने स्नेहा भंडारी द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए जिला जोधपुर की पूरी टीम को नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय संयोजक डॉ शर्मा ने बताया कि बेटियां आज कमजोर नहीं है, लेकिन बेटियों को शिक्षित होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है, बेटियां पढ़ेंगी तब ही आगे बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि बेटियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा चिकित्सा गारंटी कानून बेटियों के लिए लागू करवाना ही हमारा उद्देश्य है। इस मौके पर खुशी एवं अनिकेत जिंदल आदि मौजूद रहे।