शारीरिक शिक्षकों और खिलाड़ियों ने किया श्रमदान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर । संभागीय आयुक्त समित शर्मा की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए श्रमदान के क्रम में आज अमृतलाल गहलोत स्टेडियम चैनपुरा की साफ सफाई की गई। स्कूल शिक्षा जोधपुर मंडल के संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला की अगुवाई में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए शारीरिक शिक्षकों और खिलाड़ियों ने तीन घंटे श्रमदान किया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी, संगठन मंत्री प्रकाश भादु, शारीरिक शिक्षक नेता अरविंद गहलोत, अशोक गहलोत, रमेश गहलोत, सुरेंद्र सांखला, भूपेश गहलोत, जितेन्द्र चौधरी और खिलाड़ियों ने रामकरण कच्छवाहा, यशवंत, रामप्रकाश, हीरा लाल, देवांग टाक सहित खिलाड़ियों ने श्रमदान किया। फावड़ा, कुदाली, कुल्हाड़ी और कैंपर गाड़ी की व्यवस्था खिलाड़ी द्वारा की गई। सांखला ने कहा कि कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान करना चाहिए ताकि व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है और आसपास का वातावरण भी स्वच्छ रहता है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम चौधरी ने बताया कि संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा द्वारा सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जो मुहिम चलाई गई है शारीरिक शिक्षक संघ आगे बढ़ाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान कर स्वच्छ रखने की शपथ ली। अमृतलाल गहलोत स्टेडियम में आक, बबूल, अंग्रेजी बबूल की झाड़ियों की सफाई की गई। पेड़ पौधों की छटाई की गई। ट्रैक पर उग गई कांटी की भी सफाई की गई।