आरओबी निर्माण के कार्यों को गति दें: जिला कलेक्टर
जोधपुर। जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनहित एवं आमजन के विकास से जुडे हुए विकास कार्यों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने बैठक में जोधपुर में आरओबी निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देष दिए कि सभी विभागों के अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए इस दिषा में आवष्यक कार्यवाही करें।
उन्होंने रक्षा विभाग, जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग (एन. एच) एवं राजस्व अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि कोविड-१९ महामारी के बावजूद राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास के जरूरी कार्य सुचारू रूप से चलते रहें, ताकि आमजन को राहत मिल सके और इन कार्यों में अनावष्यक देरी नहीं हो।
उन्होंने कहा कि आरटीओ क्षेत्र में आर.ओ.बी. निर्माण हेतु रक्षा सम्पदा विभाग के माध्यम से अनुमति प्राप्त करने की कार्यवाही शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजस्व एवं उपखण्ड अधिकारी जोधपुर इस कार्य को प्राथमिकता दें ताकि जल्द से जल्द आरओबी निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो सके।
जिला कलेक्टर ने बनाड़ क्षेत्र में बनाए जाने वाले आरओबी के लिए रक्षा संपदा अधिकारी जोधपुर वृत्त अभिनव के माध्यम से संयुक्त मौका जांच करवाकर तैयार डिजाईन की स्वीकृति के लिए आवष्यक कार्यवाही जल्द सम्पादित कराने के निर्देष दिए। जिला कलेक्टर ने नागौर रोड पर बनने वाले आरओबी के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता (एनएच), नागौर को निर्देष दिए कि वे रक्षा सम्पदा विभाग से संषोधित विव्यू कटर डिजाइन का अनुमोदन शीघ्र प्राप्त कर कार्य शुरू करवाएं।
जिला कलेक्टर ने आरटीओ नाला से जयपुर रोड पर बारिष के पानी के डेऊनेज की समुचित व्यवस्था के लिए नगर निगम अधिकारियों को रक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त मौका निरीक्षण करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि जयपुर रोड पर वर्षा जल भराव की उचित निकासी के लिए मौका मुआयना कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिष्चित किया जाए।
बैठक में स्टेषन कमाण्डर मिलिट्री स्टेषन जोधपुर एवं अन्य सैन्य अधिकारी जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त मेघराज रत्नू, नगर निगम आयुक्त आरएस तोमर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर सीमा कविया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।