विचार गोष्ठी में शामिल हुए शेखावत

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत प्रदेश भाजपा संगठन की जोधपुर देहात इकाई के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विचार गोष्ठी में सम्मिलित हुए।  भाजपा के जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शेखावत ने केन्द्र सरकार की महतवाकांक्षी योजनाओं का अधिक से अधिक। प्रचार करने का आह्वान किया ताकि योजनाओं का लाभ आमजन को मिल सके। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने जिले में संगठन कार्यपद्धति का विकास, संगठन के सशक्तीकरण के विभिन्न पहलुओं और उनमें कार्यकर्ताओं की भूमिका के विषय पर चर्चा की और अपने विचार साझा किए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अस्पताल से घर लौटने के बाद अपने भाजपा परिवार के साथ पुन: कार्य प्रारंभ कर अच्छा लग रहा है।
गहलोत सरकार से सवाल: शेखावत ने गहलोत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हत्या, डकैती, फिरौती, बलात्कार के समाचारों से भरे रोज के अखबार गहलोत सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। नौजवान बेहाल, किसान परेशान, युवतियां पीडि़त, दलित शोषित, व्यापारी त्रस्त, पेंशनधारी परेशान और पैर पसारता भ्रष्टाचार, गहलोत सरकार से एक ही सवाल है, कब होगा न्याय? दरअसल, राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने कब होगा न्याय अभियान छेड़ा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनैतिक, असहनशील और अपने ही लोगों को डराने वाली सत्ता, अपने पतन का रास्ता खुद चुनती है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button