बजरंग दल ने त्रिशूल दीक्षा को लेकर बनाई योजना
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सरदार प्रखंड की बैठक सरदारपुरा होली चौक में संपन्न हुई। प्रखंड के संयोजक अजय सियोटा ने बताया कि आगामी 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के उपलक्ष में बजरंग दल जोधपुर महानगर द्वारा त्रिशूल दीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत बजरंग दल कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों का दौर जारी रहेगा। बजरंग दल के राम प्रजापत ने बताया कि बैठक में विश्व हिंदू परिषद महानगर के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, बजरंग दल महानगर के संयोजक संपत सिंह भाटी, महानगर प्रचार प्रमुख अमित पाराशर द्वारा विचार व्यक्त किए गए। बजरंग दल के साहिल खऱाटिया ने संचालन किया। बैठक में सौरभ नाथ, दीपेश भाटी, उमेश खन्ना, विश्वास प्रजापत, राजेश माली, पंकज उपस्थित रहे।