कायस्थ समाज के शिक्षकों का सम्मान
जोधपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में जोधपुर के कायस्थ समाज के शिक्षकों का सम्मान किया गया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जोधपुर जिलाध्यक्ष कवीन्द्र माथुर ने बताया कि संस्था की तरफ से इस वर्ष मौलाना आज़ाद आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनीष माथुर, मंथन क्लासेज के निदेशक निरंजन माथुर, ऐश्वर्या कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषि नेपालिया, डॉ. लाचू मेमोरियल कॉलेज कंप्यूटर विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर प्रभात माथुर, वरिष्ठ अध्यापक रमेश माथुर का माला पहना कर कायस्थ-शिक्षा-रत्न सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया। सभी सम्मानित शिक्षकों को इस अवसर पर त्रि-स्तरीय मास्क का एक सेट भी भेंट किया गया। समिति की ओर से इस अवसर पर मीता माथुर, मनोज माथुर, हितेंद्र माथुर, अक्षय रूप राय उपस्थित रहे।