विवादित जमीन को लेकर हवाई फायरिंग!

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती राजीव गांधी नगर थाना इलाके में विवादित जमीन को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़ गए। यह लोग जमीन पर मालिकाना हक जता रहे थे। इधर जमीन सरकारी बताई गई है। इसको लेकर सीमांकन चल रहा था। तब किसी पूर्व सरपंच के साथ सामने वाले पक्ष ने मारपीट की और हवाई फायरिंग का भी अंदेशा जताया गया है। इसमें एक पक्ष ने केस दर्ज कराया है। प्रकरण को लेकर आज मोकलवास गांव में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। फिलहाल ऐहितयात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मोकलावास गांव की सरहद में गोचर भूमि है। इस जमीन पर अतिक्रमण किया गया हुआ है। इस जमीन को सरकारी आंकड़ों में लिया गया है। शुक्रवार को इसका सीमांकन चल रहा था। तब दो पक्ष के लोग वहां पर जुट गए। राजस्व अधिकारी आदि आए हुए थे। इस बीच वहां रहने वाले सत्तार खां ने सरपंच परिवार से जुड़े श्रवणराम चौधरी पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। इस बारे में केस दर्ज करवाया गया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक सरपंच परिवार से जुड़े श्रवणराम से भी मारपीट की गई। यह भी बताया गया है कि यहां पर हवाई फायरिंग की गई। फिलहाल पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। इधर इस घटनाक्रम को लेकर आज ग्रामवासियों ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। वे बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग के साथ प्रदर्शन करने लगे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button