तीन कोरोना हीरो ने प्लाज्मा डोनेट किया
जोधपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम व संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर को नगण्य करने के लिए जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन जीवन रक्षा के तहत तीन कोरोना हीरों ने प्लाज्मा डोनेट किया।
मथुरादास माथुर अस्पताल में सरदारपुरा निवासी प्रदीप शर्मा एवं शंकरनगर निवासी विकास माथुर ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया तथा हाउसिंग बोर्ड निवसी विजय नागर ने एम्स में प्लाज्मा डोनेट कर गंभीर कोरोना संक्रमितों के जीवन रक्षा के लिए चलाई जा रही मुहिम में अपना योगदान दिया। प्रदीप शर्मा ने शास्त्रीनगर जोन की इंसीडेन्ट कमाण्डर व जेडीए उपायुक्त श्रीमती पुष्पा हरवानी, जोन इंचार्ज डॉ. सिद्धार्थ सिंह व उम्मेदराज जैन की उपस्थिति में तथा विकास माथुर ने मसूरिया जोन के इंसीडेट कमंाडर व नगर निगम उपायुक्त अयुब खान की उपस्थिति में ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. जीसी मीना, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद तौसिफ व कुशाल व्यास द्वारा प्लाज्मा डोनेशन का प्रोसेस सफलतापूर्वक संचालित किया। एम्स में अतिरिक्त रक्त कोष सह आचार्य डॉ. अर्चना बाजपेयी, डॉ. पुनीत बाबू, डॉ. अरूण एम की उपस्थिति में विजय नागर का नर्सिंग स्टाफ जगदीश विश्नोई ने प्लाज्मा संकलित किया।