जेडीए दस्ते ने अवैध निर्माण कार्य को करवाया बंद

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम गंगाणा में झंवर रोड़ पर कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से चल रहे दुकानों के निर्माण कार्य को बंद करवाया गया।
मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली ने बताया कि जेडीए दस्ते द्वारा मौका निरीक्षण करने के दौरान झंवर रोड़ पर अनाधिकृत एवं अवैध रूप से चार दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा था। दस्ते द्वारा उक्त अनाधिकृत एवं अवैध रूप से चल रहे दुकानों के निर्माण कार्य को बंद करवाते हुए निर्माण में काम आने वाले औजारों को जब्त किया गया। दस्ते द्वारा अप्रार्थी को सख्त हिदायत दी गई कि बिना प्राधिकरण की अनुमति के किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करें। कार्यवाही दौरान प्रवर्तन निरीक्षक संतोष पंवार, पटवारी पश्चिम अमृतलाल गुजर मय प्राधिकरण दस्ता मौजूद रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button