जोधपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट 21 से
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। नेहा क्रिकेट एकेडमी एवं क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स के संयुक्त तत्वावधान में जोधपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 21 सितंबर से शिकारगढ़ स्थित नवनिर्मित क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स के मैदान पर खेली जाएगी। आयोजन सचिव आमीन खान एवं संयोजक अवतार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग लेगी। लीग आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को दो लीग मैच खेलने को मिलेंग। उसके बाद अगले दौर में प्रवेश दिया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के लिए कई आकर्षक उपहार रखे गए हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक टीमें 16 सितंबर तक अपनी प्रविष्टियां आयोजन कमेटी को दे सकती है।