गुरुकृपा मानसिक विमंदित गृह का औचक निरीक्षण
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव सिद्धेश्वर पुरी ने गुरुकृपा मानसिक विमंदित गृह आंगनवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिद्धेश्वर पुरी ने विमंदितों से मुलाकात की तथा उनके निवास स्थान की साफ-सफाई, सोने की व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था की जांच की। साथ ही विमंदितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पाया गया विमंदितों की नियमित चिकित्सा जांच प्रत्येक गुरूवार करवायी जाती है तथा निर्धारित समय पर भोजन एवं नाश्ता दिया जाता है। कोरोना वायरस से बचाव हेतु भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई गाइडलाइन के तहत अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।