एक क्लिक पर पानी को लेकर हर सवाल का जवाब

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। नदियों का प्रवाह क्या है? भूजल का स्तर कैसा है? जलाशयों में भंडारण की स्थिति क्या है? ऐसे कई सवालों के जवाब अब आसानी से मिल सकेंगे। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जलशक्ति मंत्रालय ने ‘भारत जल संसाधन सूचना प्रणाली’ का नया वर्जन लॉन्च किया है, जो नई कार्यक्षमता और विशेषताओं से लैस है। इसमें वर्षा, जलस्तर और नदियों के प्रवाह, जलस्थंलों, भूजल स्तर, जलाशय में भंडारण, वाष्पन-उत्सर्जन तथा मिट्टी की नमी समेत जल संसाधनों से संबंधित जानकारियां हैं। इसमें जल संसाधन परियोजनाओं, जलस्थतलों, हाइड्रो-मेट डेटा की उपलब्धता पर मॉड्यूल और त्रढ्ढस् लेयर एडिटिंग के लिए उपकरण भी हैं। भाजपा के जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का कहना है कि जल जीवन और विकास की कुंजी है। विशेषकर बढ़ती आबादी, शहरीकरण और संबंधित विकास के कारण उपलब्ध संसाधनों पर पड़ रहे अतिरिक्त दबाव को देखते हुए जल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग अत्यधिक महत्वपूर्ण है। दरअसल, बेहतरीन योजना बनाने के लिए मजबूत डेटाबेस और विश्वसनीय सूचना प्रणाली की आवश्यकता होती है। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए जलशक्ति मंत्रालय ने राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना के तहत जुलाई, 2019 में भारत जल संसाधन सूचना प्रणाली का पहला वर्जन लॉन्च किया। उस समय से लेकर अब तक इस प्रणाली में अनेक नई कार्यक्षमताएं और विशेषताएं या खूबियां जोड़ी गई हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button