जेडीए दस्ते ने की अवैध निर्माणों पर कार्यवाही

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम आंगणवा, बासनी चौहाना डांगियावास में अनाधिकृत, अवैध निर्माण एवं खनन के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान ने बताया कि ग्राम बासनी चौहाना के खसरा नम्बर 5/3/2 की कृषि भूमि पर उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ लगभग 28 गुणा 60 के भूखण्ड़ में नीवें भरकर लगभग 22 गुणा 28 में कुर्सी लेवल तक निर्माण पाया गया। इसी तरह ग्राम डांगियावास के खसरा संख्या 263 की भूमि पर मुख्य बाईपास जयपुर रोड़ पर लगभग 300 गुणा 15 फीट में व्यवसायिक उपयोग हेतु 3 फीट गहरी नींव खोदी हुई पायी गयी। प्राधिकरण दस्ते द्वारा अप्रार्थियों को सख्त हिदायत दी गई प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति के किसी प्रकार का अनाधिकृत, अवैध निर्माण, व्यवसायिक निर्माण अथवा अतिक्रमण नहीं करें। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन ने बताया कि मौका निरीक्षण के दौरान ग्राम आंगणवा में अंध विद्यालय के पीछे पहाड़ी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पहाड़ी को काटकर पत्थरों का अवैध खनन किया हुआ पाया गया। वक्त मौका निरीक्षण मौके पर कोई व्यक्ति अथवा मजदूर नहीं थे दस्ते द्वारा अवैध खनन स्थल से विभिन्न औजारों को जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक उत्तर अनिल शर्मा, पटवारी दक्षिण धमेन्द्र सिंह, पटवारी उत्तर प्रहलाद सिंह सहित प्राधिकरण दस्ता मौजूद रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button