शहर को हरा-भरा करने की कवायद

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। कोरोना काल में मानव सेवा में सहयोग करने वाले रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन ने अब मानसून के मद्देनजर शहर को हरा-भरा करने की कवायद पर अमल शुरू कर दिया है। इसके तहत मेगा प्लान्टेशन ड्राइव के दूसरे चरण का आगाज किया गया है। रोटरी क्लब जोधपुर मिड टाउन के अध्यक्ष ललित गर्ग ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति संदीप मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि गौशाला मैदान में वृक्षारोपण कर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस अवसर पर रोटरी क्लब जोधपुर मिड टाउन के अध्यक्ष ललित गर्ग, सचिव सौरभ राठी, कोषाध्यक्ष डॉ. दीपक सिंह शेखावत, पुनीत राव, क्लब की पर्यावरण कमेटी के चैयरमेन किशोर सिंह शेखावत, अशोक कनौजिया व राकेश देवड़ा सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर क्लब की पर्यावरण कमेटी के चैयरमेन किशोर सिंह शेखावत ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button