जिला कलक्टर ने अभय कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने हाईकोर्ट रोड स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अभय कमांड कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर कोविड-19 की प्रभारी रोकथाम के लिए शहर में संचालित तीनों कन्ट्रोल रूम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि तीनों कन्ट्रोल रूम में कोविड-19 से संबंधित आमजन की कोई भी समस्या सामने आने पर एकत्रित रिपोर्ट को अभय कमाण्ड कन्ट्रोल रूम को प्रेषित किया जाए जिससे अन्य संबंधित विभागों में समन्वय स्थापित कर आमजन की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाये। जिला कलेक्टर ने अभय कमाण्ड सेन्टर में तीन शिफ्टो में संचालित क्राइसिस मैनेजमेंट कन्ट्रोल रूम, मेडिकल सहायता कन्ट्रोल रूम, काउंसलिंग कन्ट्रोल रूम सहित अन्य प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों को इन सैल के माध्यम से 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध करवायें। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अभय कमाण्ड कन्ट्रोल रूम को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करे और निरंतर नई रणनीति तैयार करते रहे। यदि रात 8 बजे के बाद कही भी भीड़-भाड़ हो तो प्रशासन को सूचित कर कानून की पालना करवाए। जिला कलेक्टर ने कोरोना संबंधित तथा इसके साथ कोई भी अन्य शिकायत हो तो तुरन्त प्रशासन को सूचित कर नियमों की पालना करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये आपकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसे गंभीरता से ले। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी समस्याग्रस्त नागरिक आपके यहां फोन करता है तो उसकी समस्या का तुरन्त प्रभाव से समाधान करवाने के प्रयास करें। यदि कोई विभागीय अधिकारी फोन नही उठाता है तो मुझे मेरे नम्बर पर सूचित करे। जिला कलेक्टर को सूचना प्रौद्योगिक एवं संचार विभाग के उप निदेशक महेन्द्र चौधरी व अतिरिक्त निदेशक एसएल भाटी ने बताया कि जोधपुर शहर में अब तक 550 कैमरे लगे हुए है। वाहन की गति निर्धारण करने तथा नम्बर प्लेट कैप्चर के लिए दो-दो एसएलवीडी एवं एएनपीआर कैमरे लगे हुए है जिसकी लाइव मोनिटरिंग की जाती है। जिला कलेक्टर ने विभिन्न वीडीयों भी देख कर आवश्यक निर्देश भी दिए । जिला कलेक्टर सोशियल सेल का निरीक्षण कर निर्देश दिये की कोई भी गलत ट्वीट हो तो उस पर कार्यवाही करे जिससे गलत ट्वीट करने वाले को खौफ हो। अभय कमाण्ड सेन्टर में संचालित क्राइसिस मेनेजमेंट कन्ट्रोल रूम के नम्बर 0291-2555560, मेडिकल सहायता कन्ट्रोल के नम्बर 0291-2511085 तथा काउन्सलिंग कन्ट्रोल रूम के नम्बर 0291-2511035 है।