आरपीएफ के 160 जवानों की जांच की
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। रेलवे विभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा बल जवानों के लिए कोविड 19 के अन्तर्गत आरपीएफ बैरक में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि महाप्रबन्धक उत्तर पश्चिम रेलवे के आदेशानुसार और जोधपुर के मंडल रेल प्रबन्धक आशुतोष पंत के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल जवानों हेतु विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रेलवे के चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा आरपीएफ जवानों के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। कोविड 19 के अन्तर्गत आयोजित इस शिविर में सुरक्षाकर्मियों के ब्लड प्रेशर, शुगर, थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स ऑक्सीमेटरी रेट, ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित सभी सामान्य जांच की गई। इस स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जिन आरपीएफ जवानों के असामान्य पैरामीटर पाए गए उन्हें अग्रिम जांच करवाने के लिये रेलवे अस्पताल भेजा गया। आरपीएफ जवानों को दवाएं लेने की सलाह भी दी गई। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रेलवे सुरक्षा बल के 160 जवानों का परीक्षण किया गया तथा उन्हें कोविड -19 संबंधी विशिष्ट निर्देश भी दिए गए।