भारतीय युवा कांग्रेस महासचिव इरफान बेली ने घर-घर जाकर 3000 हजार मास्क वितरित किए
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आह्वान पर कांग्रेस ने चलाया जागरूकता अभियान
- सेवा भारती समाचार
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आह्वान पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा दस दिवसीय जागरूकता अभियान चलाकर 3000 एन-95 मास्क का वितरण किया गया।
भारतीय युवा कांग्रेस महासचिव व समाजसेवी इरफान बेली ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आह्वान पर जोधपुर शहर के कई क्षेत्रों में दस दिवसीय कोरोना जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शहर विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए विभिन्न जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सोशल डिस्टेसिंग व मास्क पहनने के लिए आग्रह किया गया। समाजसेवी इरफान बेली ने बताया कि कोरोना जागरूकता अभियान के तहत स्टेडियम, बम्बा मोहल्ला, उदयमन्दिर, गुलजारपुरा, हाथीराम ओढ़ा, खापटा, मेड़तीगेट सहित आसपास क्षेत्र के लोगों को 3000 हजार एन-95 मास्क का वितरण किया गया तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार मास्क का प्रयोग करने, दो गज की दूरी बनाए रखना और हाथों को समय-समय धोते रहने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। कोरोना जागरूकता अभियान व मास्क वितरण के दौरान अब्दुल वहाब, पारो आपा, राजू भाई, अजीज, इन्साफ, अजहरुद्दीन, पठान साहब, तौसीफ, सोहेल, सलीम पंवार, अतीक़ सिद्दीकी, फरहान अंजूम, मोहम्मद शाकिर, राजू अब्बासी, छन्न भाई, आरिफ़ चौहान, अल्लाहनूर नागोरी, पप्सा जि़न्दरान, अशफाक खान, समीर खान, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता व समाजसेवी मौजूद रहे।