मशूहर कोरियोग्राफर सरोज खान  को सांस लेने में हुई परेशानी की वजह से अस्पताल में कराया गया भर्ती

  • हॉस्पिटल में एडमिट कोरियोग्राफर का किया गया कोरोना टेस्ट

सेवा भारती समाचार

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान  को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें मंगलवार शाम मुंबई के अस्पताल  में भर्ती कराया गया है। 71 वर्षीय सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्होंने अस्पताल में एडमिट  कराया गया। बताया जा रहा है कि उनका कोरोनावायरस का टेस्ट भी कराया गया है। राहत की बात यह है कि उनकी पहली रिपोर्ट नेगेटिवआई हैं। कोरोना के कोई लक्षण भी नजर नहीं आए. वह एक या दो दिन में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो सकती हैं.” बता दें बॉलीवुड इंडस्ट्री में सरोज खान काफी पुरानी और मशहूर कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े-बड़े अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को डांस सिखाया है। जिसमें सलमान खान  से लेकर माधुरी दीक्षित  तक का नाम शामिल है। साल 1983 में उन्होंने अपने करियर की शुरआत निर्देशक सुभाष घई  फिल्म ‘हीरो’ से की थी। वहीं कुछ समय पहले आई फिल्म ‘कलंक’ में भी सरोज खान कई गानो को कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने करीब 2000 से ज्यादा गानों में कोरियोग्राफी की है। अपने काम के लिए सरोज खान को 3 बार नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा चुका है। इसके साथ ही सरोज खान ने कई मशहूर गानों पर हमेशा याद रहने वाली कोरियोग्राफी की है, जिसमें ‘डोला रे डोला’, ‘एक दो तीन’, ‘ये इश्क हाये’ और ‘निंबुड़ा’ शामिल है। सरोज खान ने आखिरी बार फिल्म कलंक के तबाह हो गए गाने को कोरियोग्राफ किया था, जिसमें माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। मुंबई  में लगातार कोरोनावायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री  से काफी समय से दुखद समाचार ही सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरोज के अस्पताल में भर्ती होने से उनके फैंस काफी चिंत‌ित हो गए हैं। हालांकि उनके परिवार से अभी उनकी हालत को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन सरोज खान के अस्पताल में भर्ती में होने से सोशल मीडिया पर एक हलचल मच चुकी है। उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button