राजस्थानी साहित्य और महिला लेखन पर की चर्चा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभाग और राजस्थान कला साहित्य संस्थान द्वारा राजस्थानी साहित्य और महिला लेखन विषयक राष्ट्रीय वेब परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक एवं राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी बोराणा ने बताया कि जूम ऐप पर आयोजित इस राष्ट्रीय वेब परिचर्चा में प्रदेश की महिला साहित्यकारों, कवयित्रियों ने भाग लिया जिसमें जोधपुर से जेबा रशीद, बंसती पंवार, किरण राजपुरोहित और जयुपर से डॉ. शारदा कृष्ण, उदयपुर से रीना मैनारिया, बीकानेर से मोनिका गौड़ ने इस परिचर्चा में राजस्थानी भाषा के महिला लेखन की दशा-दिशा, लेखन की चुनौतियां, लेखन के स्तर, महिला लेखिकाओं की भागीदारी और राजस्थानी भाषा की मान्यता विषय पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम की सह संयोजक बिनाका जैश ने सभी लेखिकाओं का परिचय प्रस्तुत किया एवं आभार व्यक्त किया।