उमस और गर्मी से जीना हुआ मुहाल

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। दक्षिण पश्चिमी मानसून के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना पड़ेगा। अनुकूल बन रही परिस्थितियां मानसून के शीघ्र आगमन के संकेत दे रही है लेकिन उसके आगमन से पहले उमस वाली गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर रखा है। पसीने वाली इस गर्मी से आमजन त्रस्त होने लगा है। प्रदेश सहित मारवाड़ में भी भीषण गर्मी और उमस की मार बनी हुई है। दिन तो दिन रात में भी चैन नसीब नहीं हो रहा है। इधर शनिवार सुबह से ही हल्के बादलों की आवाजाही बनी हुई है। तापमान भी 39 डिग्री चल रहा है तो गर्म हवा के थपेड़े भी महसूस किए जा सक ते है। मारवाड़ के जैसलमेर, पाली, सिरोही, जालोर एवं बाड़मेेर में पारा 40 पार चल रहा है। ऐसे में उमस वाली गर्मी ने शरीर को बेजान कर दिया है। मूक पशु पक्षी भी बेहाल हो रखे है। मौसम विभाग ने इस उमस वाली गर्मी से अभी तीन-चार दिन तक राहत की संभावना से इंकार किया है। इसका असर आगामी 24-25 जून तक बना रह सकता है। फिर मानसून के आने की संभावना जताई गई है। इस बार मानसून भी तय समय से पहले आना बताया गया है। फिलहाल आम लोगों को कहीं बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे है। जोधपुर शहर में हल्के बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सूर्यदेव की बादलों के बीच लुकाछिपी बनी हुई है। कभी धूप कभी छांव की स्थिति है। इस बीच उमस भी बढ़ गई है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button