जोधपुर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक ने मास्क व सैनेटाइजर बांटे
- मदेरणा कॉलोनी क्षेत्र में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने मास्क व सैनेटाइजर बाँटे
जोधपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने मदेरणा कॉलोनी व आसपास क्षेत्र में नि:शुल्क मास्क व सैनेटाइजर का वितरण किया।
जोधपुर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक के पूर्व अध्यक्ष सलीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद के निर्देशानुसार मास्क पहनिए सुरक्षित रहिए के संदेश के तहत जोधपुर शहर काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा वार्ड संख्या 60 के मदेरणा कॉलोनी व आस पास के क्षेत्रों में फेस मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। इस दौरान पूर्व पार्षद शकूर गौरी, नसीम अली रंगरेज, फरहान अंजुम, समीर खान, प्रवक्ता अय्युब खान, आरीफ चौहान, रफीक जिलानी, अतिक सिद्दीकी, अशफाक खान, राजा कायमखानी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।