शहर विधायक पंवार ने कलक्टर से की मुलाकात
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। शहर विधायक मनीषा पंवार ने जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित से मुलाकात कर जालोरी गेट एवं खाण्डाफलसा बाजार स्थित दुकानों को खोलने के लिए आग्रह किया। इस दौरान जालोरी गेट मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहें।उन्होंने बताया कि तीन महीनों से बन्द दुकानों के कारण इन लघु व्यापारियों की आर्थिक हालात खस्ता हो रही हैं। इन्हें राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक पंवार ने डीसीपी धर्मेन्द्र यादव से बातचीत कर इन दुकानों को खोलने के लिये सर्वसम्मति से नियमानुसार कार्यवाही करने के लिये कहा। साथ ही जिला कलक्टर को पत्र देकर फोटोग्राफर, विडियोग्राफर, बैण्ड बाजा पार्टी, घोडी वाले एवं नौपत वादक आदि शादी समारोह से जुडे कामगारों को लॉकडाउन के कारण हो रही आर्थिक परेशानी के मददेनजर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने एवं शादी इत्यादि समारोह में इन्हें कार्य करने की अनुमति प्रदान करने के लिये कहा। सभी दुकानदारों एवं एसोसिएशन ने विधायक पंवार को सहयोग करने के धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया।