बिना बाराती व बैण्ड-बाजे के हुई मुस्लिम समाज में पहली निकाह

  •  नदीम व नाजनीन ने मास्क पहनकर पढ़ा निकाह
  •  शादियों में होने वाले फिजूल खर्ची पर अंकुश लगेगा


जोधपुर। सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए सूर्यनगरी के नदीम ने नाजनीन से मास्क पहनकर पढ़ी निकाह।
कमला नेहरू नगर निवासी मोहम्मद युनूस ने बताया कि मेरा भतीजा मोहम्मद नदीम का निकाह सोमवार सुथला निवासी शक्की मोहम्मद की लडक़ी नाजनीन के साथ सरकारी की गाइडलाइन की पालना करते हुए सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद मुस्लिम समाज यह पहली निकाह बिना बाराती व डीजे के सम्पन्न हुई है। वहीं लडक़े मोहम्मद नदीम व लडक़ी नाजनीन ने भी सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए मास्क पहनकर निकाह पढ़ा।
लडक़े पिता मोहम्मद आमीन व माताजी सायरा बानों ने बताया कि बिना बाराती व बिना बैण्ड बाजों व डीजे के पहली निकाह काजी साहब वाहिद अली पढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि इस की तरह शादियां सम्पन्न करवाने से शादियों में होने वाले फिजूल खर्ची पर अंकुश लगेगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button