शिविर में 75 यूनिट रक्तदान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कोरोना महामारी के चलते अस्पतालों में रक्त की कमी को देखते हुए सिन्धु सेना जोधपुर महानगर एवं सिन्धी वेलफ़ेयर (आई) सोसायटी- स्विस के संयुक्त तत्वावधान में आपातकालीन रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सिन्धु सेना के प्रदेशाध्यक्ष संजय चंदिरमानी ने बताया कि पंडित जितेंद्र शर्मा ने भगवान झूलेलाल की आरती के साथ शिविर का शुभारंभ एवं गणेश टुबनानी ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया। सिन्धु सेना जोधपुर महानगर के जिलाध्यक्ष राहुल चंदिरमानी ने बताया कि शक्तिनगर स्थित झूलेलाल मंदिर में सिन्धु सेना के शक्तिनगर मंडल, बागर चौक मंडल एवं घंटाघर मंडल के संयुक्त प्रयासों से शिविर में 75 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। स्विस के संस्थापक अध्यक्ष रमेश खटवानी एवं संस्थापक सदस्य गोवर्धनदास वीरवानी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में रमेश खटवानी, संजय चंदिरमानी, योगेश डी चंगुलानी, राहुल चंदिरमानी, लख्मीचंद किशनानी, तीर्थ डोड़वानी, गोवर्धन दास वीरवानी, ईश्वर किशनानी, मनोज किशनानी, भगवान मुरजानी, तुलसीभाई जनवानी, प्रदीप चेलानी, कन्हैयालाल जवरानी, खेमचंद टुबनानी, हेमंत गोइंदानी, सनी मोटवानी, गोविंद किशनानी, प्रकाश राजवानी, जितेंद्र शर्मा, श्रीराम चतुरानी, कमल मोटवानी, भरत सहतानी, प्रकाश सहतानी, दीपक मोटवानी, राहुल मोटवानी, गणेश टुबनानी, नरेंद्र लालवानी, जयकिशन, हितेश रंगवानी, महेश सहतानी सहित संस्था के कई सदस्यों ने सहयोग दिया।