नेशनल चैंपियन घुड़सवार साईमा सैयद ने शुरू की प्रैक्टिस
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से खिलाड़ियों को भी कैरियर भी काफी प्रभावित हुआ है। खिलाड़ी लंबे लॉक डाउन के कारण मैदान नियमित अभ्यास नहीं कर पाए लेकिन लॉक डाउन में कुछ छूट मिलने पर अब खिलाड़ी मैदान पर लौटने लगे हैं। यह तस्वीरें ऐण्डुरंस राइड मे नेशनल चैंपियन जोधपुर की युवा घुड़सवार साईमा सैयद की है। साईमा ने फिर से अपना नियमित अभ्यास शुरू किया है। आपको यह बता दें कि घुड़सवारी में घोड़े और घुड़सवार के लिए शानदार सामंजस्य होना बेहद जरूरी है और यह सामंजस्य परस्पर संवाद से कायम होता है। घोड़ा एक मित्र की तरह व्यवहार करता है। घोड़ा एक ऐसा संवेदनशील जानवर है जिससे लगातार संवाद कायम रखना पड़ता है। समाज के अभाव में वह बेहतर परिणाम नहीं देता है। इसलिए लंबे समय के बाद अभ्यास शुरू करने पर साईमा अपने मित्र घोड़ो से संवाद स्थापित करने का प्रयास कर रही है। साईमा अभी पुनः अभ्यास शुरू करने के शुरुआती दिनों में बहुत कम दूरी पर घोड़ा दौड़ा रही है और धीरे धीरे दूरी बढ़ाएगी। उल्लेखनीय है कि साईमा देश की एक मात्र एक महिला घुड़सवार है जिस ने एक ही सत्र में 40, 60 और 80 किलोमीटर की रेस जीती है। अब वह 80 किलोमीटर रेस की तैयारियां कर रही है। यह रेस जीतने पर वह वन स्टार राइडर बन जाएगी।