15 हजार सैनिटाइजर व स्टैंड और 25 हजार मास्क का वितरण

  • राउंड टेबल जोधपुर व जलशक्ति मंत्रालय का साझा अभियान

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। राउंड टेबल जोधपुर तथा जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना महामारी से बचाव व जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए चलाया जा रहा अभियान आज भी जारी है। मंत्रालय के सहयोग से अब तक राउंड टेबल इंडिया 15 हजार सैनिटाइजर, 25 स्टैण्ड तथा 25 हजार मास्क का वितरण किया जा चुका है। राउंड टेबल इंडिया जोधपुर के चैयरमेन अनुतोष संचेती ने बताया कि अभियान के तहत कलेक्टर कार्यालय, रातानाडा स्थित पुलिस लाइन, डीसीपी ऑफिस वेस्ट, डीसीपी ऑफिस ईस्ट, डिप्यूटी कलक्टर ऑफिस, एसडीएम ऑफिस, एडीएम ऑफिस, ट्रैफिक कंट्रोल रूम, चीफ कमिश्नर कार्यालय इनकम टैक्स, एसडीआरएम ऑफिस, नगर निगम कमिश्नर, एडीसीपी वेस्ट तथा शहर के 10 पुलिस स्टेशन में सैनिटाइजर, मास्क व सैनिटाइजर स्टैण्ड का वितरण किया गया। इस दौरान राउंड टेबल के पदाधिकारियों ने आमजन से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षात्मकों उपायों की पालना करने, सोशल डिस्टेंसिंग तथा वातावरण को स्वच्छ व साफ रखने की अपील की। अभियान में मृदुल सालेचा, अंकित मिश्रा, प्रणय संचेती, नंदेष संचेती व सिद्धार्थ बिऱला, ने सहयोग दिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button