एडीएम ने ली नॉन एनएफएसए सर्वे संबंधी वीसी

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। अतिरिक्त कलक्टर प्रथम एमएल नेहरा ने कलेक्ट्रेट में नॉन एनएफएसए सर्वे के संबंध में सभी उपखण्ड अधिकारियों से वीसी के माध्यम से बातचीत की। अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि उपखण्ड अधिकारी दो दिन में नॉन एनएफएसए सर्वे कार्य पूर्ण करे ताकि समय पर इनको खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सके। अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि बाहर अन्य राज्यों से आए जो प्रवासी जोधपुर लौटे व 37 अन्य केटेगरी के लोगो को इसमें शामिल करे। उन्होंने कहा कि जिनकों 2500 रुपए मिले या सरकारी व्यक्ति या जो खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित है उन्हें इसमें शामिल नही करे। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कोई भी भूखा नहीं सोये की दिशा में बाहर से आये प्रवासी व 37 श्रेंणी के लोगों को एक बारीय खा़द्य सुरक्षा देने के लिए यह सर्वे कराया जा रहा है। , अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि एक बारीय खाद्य सुरक्षा के लिए हेयर सैलून कार्मिक, कपड़े धुलाई, प्रेस करने वाले, फुटवेयर मरम्मत व पालिश करने वाले, घरों में सफाई करने वाले, खाना बनाने वाले , चौराहे पर सामान बेचने वाले, रिक्शा, ऑटो चलाने वाले, पान की दुकान चलाने वाले, रेस्टोंरेट, होटल में वेटर, रसोइये, रद्दी बीनने वाले, निर्माण श्रमिक, कोरोना के कारण बंद हुए उद्योग में लगे श्रमिक, प्राइवेट पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कार्यरत ड्राईवर, कंटेक्टर, ठेला, रहेड़ी, स्ट्रीट वेन्डर (जो राष्ट्रीय सुरक्षा में शामिल नहीें है), धार्मिक संस्थाओं में पूजा, इबादत, कर्मकांड, धार्मिक कार्य कराने वाले, विवाह, निकाह, मैरिज पैलेस, केटरिंग में कार्य करने वाले, सिनेमा हॉल में काम करने वाले, कोचिंग संस्थाओं के सफाई, सहायक कर्मचारी, विवाह समारोह में बैंड, ढोल बजाने, घोड़ी वाले, गाने बजाने वाले, नगीनों, आभूषण चूडिय़ों के काम में लगे श्रमिक, फर्नीचर के काम मेंं लगे श्रमिक, बुके बाइण्डर, प्रिटिंग प्रेस कार्य में लगे श्रमिक, रंगाई, धुलाई (डाईंग, कलरिंग) काम में लगे श्रमिक, पर्यटन गाइड कठपुतली का खेल दिखाने वाले एवं बनाने वाले, जादू व करतब दिखाने वाले, ईंट भट्टो में लगे श्रमिक, फूल मालाओं का काम करने वाले श्रमिक, टायर पंक्चर बनाने वाले श्रमिक, पत्तल ढोने के काम में लगे श्रमिक, घुमन्तु, अद्र्धघुमन्तु, गडिय़ा लुहार, झूले वाले, खेल तमाशा, लोक कलाकार कालबेलिया, मांगणियार, कुली हमाल, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले के अलावा अन्य जरूरतमंद व्यक्ति शामिल है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button