शिविर में 60 यूनिट रक्तदान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। वैश्विक आपदा की इस घड़ी में जोधपुर ब्लड डोनर्स समूह द्वारा निरंतर ज़रूरतमंद मरीज़ों हेतु प्लेटलेट्स की व्यवस्था एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी मेंग्रुप 34 एवं जोधपुर ब्लड डोनर्स के संयुक्त तत्वावधान में जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से सभागार भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जोधपुर ब्लड डोनर्स के विनोद आचार्य ने बताया कि कोरोना के खि़लाफ़ इस जंग में हर कोई अपने तरीके से योगदान दे रहा हैं। शहर में गर्मियों एवं कोरोना महामारी के दौरान ब्लड की कमी ना हो, इसी उद्देश्य से यह आपातकालीन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 60 यूनिट रक्तदान हुआ। ग्रुप 34 के नियाज़ मोहम्मद एवं अनस खान ने बताया कि कोरोना महामारी की विपरित परिस्तिथियों में भी शहर में प्रतिदिन सैकड़ों रोगियों को रक्त की ज़रूरत पड़ती हैं। इन परिस्तिथियों में भी ज़रूरतमंद मरीज़ों को रक्त सुलभता से उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। शिविर को सफल बनाने में चन्द्रवीर राजपुरोहित, करण राणा एवं आनंद निकुंब का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जेआईए के सचिव अमित मेहता, अध्यक्ष अशोक बाहेती, पूर्व अध्यक्ष एसएन भार्गव, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश लोहिया, विनोद भाटिया सहित अन्य उद्यमियों ने भी अपनी उपस्तिथि दजऱ् करवायी। जेबीडी समूह के विनोद चौहान ने बताया कि रक्त संग्रहण रोटरी ब्लड बैंक की टीम ने किया, जिसमें सतपाल बिरठ, तकनीकी सहायक हेमंत हल्दिया और सहायक विमल राव ने अपनी सेवाएं दी।