चिकित्सा विभाग के 47 कोरोना वॉरियर्स सम्मानित

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कलेक्ट्रेट में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के कोविड-19 में बेहतर सेवाएं देने वाले 47 कोरोना वॅारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी अस्पताल के लेब तकनीशियन नारायणसिंह, सुरेश चन्द्र शर्मा, रेखा चौधरी, सुरेश गहलोत, गोपाल देवलवाल, अंकित परिहार, चंादनी सोलंकी, उम्मेद अस्पताल से सुनील दत्त पुरोहित, सुशील हर्ष, अनिल पुरोहित, अजय साहनी, एमडीएम अस्पताल के तकनीकी सहायक विजय व्यास, किशोर सोनी, विनय गुप्ता, कोकिला शर्मा, मेडिकल कॅालेज से लैब तकनीशियन नैनी चौधरी, वेणु माथुर, राहुल वैष्णव, प्रवीण मीणा, विजय चौधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयमंदिर के यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सलीम अख्तर, यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरशद अली, स्टाफ नर्स जयश्री, बीएलओ मोहम्मद अफजल सिद्दकी व शाहनवाज एवं राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयमंदिर के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोतम कर्णावट, एएनएम कौशल्या व्यास, दवा वितरण कर्मचारी नविका कच्छवाह व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोपालराम, राजकीय चिकित्सालय लक्ष्मीनगर के प्रयोगशाला सहायक सुरेन्द्र सिंह चौहान, लैब तकनीशियन अजीतसिंह को सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर ने रामरथ सेवा समिति मण्डोर के रामसिंह, भैरूसिंह गहलोत, लक्ष्मणसिंह सोलंकी व दिनेश कुमार को भी सम्मानित किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button