26 बोरों में मिला 251 किलो डोडा पोस्त, 6 किलो अफीम भी बरामद

  • चितौडग़ढ़ से लाया ट्रक नागौर लेकर जा रहा था, तस्कर गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।

जोधपुर। लॉक डाउन खुलने के आंशिक परिवर्तन के साथ ही शहरी इलाकों में भी मादक पदार्थों की तस्करी बढऩे लग गई है। शुक्रवार को कमिश्ररेट की करवड़ पुलिस ने हलका क्षेत्र में नाकाबंदी में एक ट्रक से ढाई क्विटंल डोडा पोस्त एवं 6 किलो अफीम बरामद कर एक चालक गिरफ्तार किया। इस डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत 20 लाख बताई जाती है। पुलिस अभियुक्त से इस बारे में पूछताछ कर रही है।
डीसीपी पूर्व धर्मेँद्र सिंह यादव ने बताया कि आंशिक लॉक डाउन खुलने के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए नाकों पर पुलिस बल लगाए गए है। शुक्रवार को मुखबिरी सूचना पर करवड़ थानाधिकारी भारत रावत ने थाने के सामने नाकाबंदी की। तब मुखबिरी सूचना पर आ रही एक ट्रक को रूकवा कर तलाशी ली गई। इस ट्रक के पीछे बने केबिन में 26 बोरों में भरा 251 किलो डोडा पोस्त मिला। साथ ही चेकिंग में छह किलो अफीम भी बरामद हुई। इस ट्रक लाने वाले डांगियावास के बिसलपुर निवासी प्रदीप पुत्र भंवरलाल सांगवा को गिरफ्तार किया गया। वह यह ट्रक चितौडग़ढ़ से लेकर आया था और नागौर की तरफ जा रहा था। थाने के सामने नाकाबंदी में पकड़ा गया। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button