साध्वी स्वर्णप्रभा के देवलोक गमन पर शोक छाया
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जैनाचार्य वल्लभसूरी महाराज समुदाय की साध्वी स्वर्णप्रभा का पालीताणा तीर्थ पर समाधिपूर्वक कालधर्म होने पर जोधपुर तपागछ संघ में शोक की लहर छा गई। संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि जैनाचार्य वल्लभसूरी महाराज समुदाय के आचार्य धर्म धुरंधरसूरी महाराज की आज्ञानुवर्ती साध्वी संपत की शिष्या व जोधपुर उपकारी महत्तरा साध्वी सुंमगला की गुरु बहन साध्वी स्वर्णप्रभा का पालिताना तीर्थ में समाधिपूर्वक देवलोकगमन के समाचार आने पर जोधपुर तपागछ संघ वल्लभ महिला मंडल सहित कई संस्था संगठनों ने गहरा शोक जताते हुए 2 मिनट का मौन आत्मशांति कल्याण की प्रार्थना नवकार महामंत्र का स्मरण कर भाव भरी श्रद्धांजलि अर्पित की। वे वल्लभ समुदाय व तपागछसंघ सहित सभी संघो में मिलन सारिता,सरल स्वभाविनी प्रवृती की विद्वान साध्वी थी।