वीडियो कांफे्रस द्धारा बैठक 22 मई को
सेवा भारती समाचार
सिरोही। संभावित बाढ, चक्रवात व अत्यधिक वर्षा की स्थिति के दौरान बचाव व राहत व्यवस्थाएं सुनिष्चित करने के संबंध में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबधन प्राधिकरण एवं बाढ बचाव की बैठक 22 मई को प्रातः 11 बजे जरिये वीडियो कांफे्रस द्धारा की जाएगी। अति. जिला कलक्टर एव जिला आपदा प्राधिकरण के सचिव रिछपालसिंह बुरडक ने बताया कि इस संदर्भ में निर्देष दिए कि अपने-अपने ब्लाॅक स्तर पर विभागीय योजनाओं के साथ वीसी में अनिवार्य रूप से व्यक्तिषः उपस्थित होवे, साथ ही वीसी में सामाजिक दूरी की पालना भी सुनिष्चित की जाए।