पं. दीनदयाल दवे चेरिटेबल ट्रस्ट ने बांटे निशुल्क मास्क

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। कोरोना महामारी से बचने के लिए पंडित दीनदयाल दवे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सूती कपड़े के मास्क बनवा कर निशुल्क वितरण करना प्रारंभ किया गया है। ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण दयाल दवे ने बताया कि इस क्रम में जोधपुर के भिन्न-भिन्न स्थलों पर निशुल्क मास्क वितरित किए जा रहे हैं , जिसमें सोजती गेट फुटपाथ पर सोने वालों से लेकर बोरानाडा स्थित धरती शिखा कॉलोनी तक मास्क वितरण के गए हैं। इसी क्रम में आगामी दिनों मे फल मंडी , सब्जी मंडी, पावटा से मंडोर तक एवं भिन्न-भिन्न कॉलोनी में निशुल्क मॉस्क का वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा कोविड-19 के संबंध में लोगों को जागरूक करने का अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा। राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा पारित कोविड-19 की गाइडलाइन से भी सबको अवगत करा कर जागरूक किया जायेगा। ज्ञात रहे पूर्व में भी ट्रस्ट द्वारा कल्याणकारी गतिविधियां की जाती रही है। कोई भी व्यक्ति ट्रस्ट के धानमंडी स्थित कार्यालय से निशुल्क मास्क प्राप्त कर सकता है !

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button