50 लोगों को निजी बस से भेजा अपने घर
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कोरोना महामारी संक्रमण काल में केन्द्र व राज्य सरकारे सभी प्रवासी व अप्रवासियों को अपने घर भेजने के लिए रेल व रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध करा रही है। लगातार चौथे लॉकडाउन की घोषणा के बाद जोधपुर में फंसे 50 से अधिक लोगों को भिंड, मुरैना व ग्वालियर जाना था लेकिन कोई साधन उपलब्ध नहीं हो रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर एयू स्माल फाइनेंस बैंक प्रबंधन ने जिला प्रशासन के सहयोग से इन लोगों को आज निजी बस के माध्यम से रवाना किया। लॉकडाउन के चलते दूसरे शहर के अनेक नागरिक जोधपुर में फंसे हुए है। जाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण कुछ अपने रिश्तेदारों तो कुछ सरकारी सहायता के भरोसे दिन काट रहे है। ऐसे ही तकरीबन 50 लोगों को सोमवार को भिंड, मुरैना व ग्वालियर के लिए रवाना किया। यात्रियों को भेजने के लिए एयू बैंक के एमडी संजय अग्रवाल, वीपी भवानी सिंह शेखावत, रणजीत सिंह, विनोद पूनिया, सुरेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, एफएफओआई के अध्यक्ष आदर्श शर्मा व नैक्सेस पीआर मीडिया के कपिल क्षोत्रिय ने सहयोग दिया। बैंक प्रबंधन तथा अन्य सहयोगियों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर सभी लोगों को आज अपने-अपने शहरों के लिए रवाना किया। रवाना होते समय यात्रियों के चेहरों पर घर जाने की खुशी दिखी। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम महावीर सिंह जोधा ने कॉर्डिनेट किया।