कर्मचारी महासंघ ने किया कोविड-19 कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चैधरी, राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री शम्भु सिंह मेड़तिया एवं जोधपुर शारीरिक शिक्षक संघ देवेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से कोविड-19 के अन्तर्गत रेड जोन हाॅट स्पाॅट में सर्वे व सैम्पलिंग में सराहनीय सेवा कार्य के लिये शिक्षा विभाग के नौ कोरोना योद्धाओं का पावटा स्थित कर्मचारी महासंघ कार्यालय में सम्मान किया।
राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चैधरी व राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री शम्भु सिंह मेड़तिया ने संयुक्त रूप से बताया कि कोविड-19 के अन्तर्गत रेड हाॅट स्पाॅट जोन में सर्वे व सैम्पलिंग में सराहनीय सेवा कार्य के लिये शिक्षा विभाग के कोरोना योद्धाओं में बीएलओ व शारीरिक शिक्षक के साथ होमगार्ड-82 खाण्डा फलसा थाना क्षेत्र के जवाहर लाल सैन, जालोरी गेट टीबी क्लिनिक वार्ड 53 से 57 ग्रीन जोन बनाये रखने में महत्ती भूमिका निभाते कोरोना योद्धा व अध्यापक शौकत अली लोहिया, रेड हाॅट स्पाॅट जोन उदयमंदिर वार्ड 44 भाग 1 से कोरोना योद्धा व वरिष्ठ अध्यापक धनश्याम नवल, नागौरी गेट वार्ड 48 भाग 1 से कोरोना योद्धा जयदीप खेतानी, उदयमंदिर आसन वार्ड 46 भाग 1 कोरोना योद्धा व शारीरिक शिक्षक महेन्द्र चैधरी, वार्ड 46 भाग 2 कोरोना योद्धा व अध्यापक जसवन्त शर्मा, वार्ड 46 भाग 3 कोरोना योद्धा महेन्द्र जायपाल, कीर्ति नगर वार्ड 72 भाग 3 कोरोना योद्धा प्रियंका गोस्वामी व सेक्टर 11 वार्ड 21 भाग 2 कोरोना योद्धा रणजीत सांखला को सराहनीय सेवा कार्य के लिये माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। सभी कोरोना योद्धाओं बीएलओ ने कोविड-19 के अन्तर्गत रेड हाॅट स्पाॅट जोन व ग्रीन जोन में आमजन को जागरूक करते हुए घर घर सर्वे करते हुए स्वप्रेरित कर कोरोना सैम्पलिंग में अपनी महत्ती भूमिका निभा कर कोरोना को जोधपुर से हारने के लिये पूरी निष्ठा, लगन व आपसी सामंजस्य के साथ सेवाएं दे रहे है।