जिला प्रभारी ने धवा में सैम्पलिंग कार्य देखा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जिला प्रभारी कोविड-19 व उप निदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह बिस्ट ने धवा में उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सैम्पलिंग कार्य की जानकारी ली। बीसीएमओ डॉ. मोहनदान देथा व पीएचसी धवा द्वारा यह कार्य करवाया जा रहा है।डॉ. बिस्ट ने मथानियंा के पास जाटो की ढाणी में पूना से आये के 5 पॅाजिटिव केसज का थर्मल स्क्रेनर से स्क्रीनिंग की व उन्हें नार्मल पाया व उन्हें घर में होम क्वारंटाइन की सलाह दी। पीएचसी इंचार्ज डॉ. सुल्तानसिंह ने व रपीड रेंसपोंस टीम ने उनका थर्मल स्क्रीनिंग किया। डॉ. बिस्ट ने जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देशानुसार अधीक्षक केन्द्रीय कारागृह जोधपुर को रविवार को पत्र लिखकर जेल में 60 वर्ष से अधिक उम्र व गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व लम्बे समय से बार-बार बीमार होतेे कैदियों, जिनकी जांच आवश्यक है उनकी सूची मंागी है ताकि उनके कोरोना रोग के जांच की कार्यवाही की जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना रोग के प्रसार पर नियंत्रण एवं उपचार के लिए जोधपुर जिले व केन्द्रीय कारागृह में सजायाफ्ता व अन्य कैदियों की आईएलआई जांच आवश्यक है।