453 थे भर्ती, 242 स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

  • कोरोना पॉजिटिव की सेवा में जुटे है बोरानाडा कोविड-19 सेन्टर के वॉरियर्स

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज व देखरेख के लिए जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देशानुसार स्थापित बोरानाडा कोविड-19 केयर सेन्टर में कोरोना वॉरियर्स पूरी मेहनत व लगन से अपनी ड्यूटी निभा रहे है। इस सेन्टर से कोई मरीज स्वस्थ होकर घर जाता है तो सेन्टर की मेडिकल टीम को सुकून मिलता है। जिला प्रभारी कोविड-19 व उपनिदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह बिस्ट ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए बोरानाडा के जेएचआरसी के बन्द पड़े भवन में यह सेन्टर स्थापित किया गया। कई वर्षो से बंद होने के कारण इस भवन को बेहतर स्थिति में लाने के लिए नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने नगर निगम के संसाधन व सफाई टीमों को लगाकर इसे कोविड सेन्टर के रूप सही करवाया। जोधपुर डिस्कॉम, पीएचईडी, मेडिकल एण्ड हेल्थ विभाग सहित अनेक विभागों ने कोविड केयर सेन्टर स्थापित करने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।बोरानाडा कोविड केयर सेन्टर के प्रभारी डॉ. बिस्ट ने बताया कि इस कोविड केयर सेन्टर में प्रभारी डॉ. सुनील कुमार सिंह बिस्ट के साथ उनकी टीम में ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मोहनदान देथा, डॉ. विष्णु अग्रवाल, डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. पंकज, डॉ. रामनिवास सहित नर्सिंग स्टॉफ भंवरलाल ग्वाला, गिरधारी बेटर की टीम 24 घंटे इन मरीजों की देखरेख में जुटी रहती है। उन्होंने बताया कि 6 आयुर्वेदिक डॉ.क्टर परिसर में 2 आयर्वुेद डाक्टर प्रति राउण्ड में रहते है। मेडिकल कॉलेज के तीन लेब टक्नीशियन 24 घंटे रहते है। इसके अलावा 14 नगर निगम के सफाई कर्मी वार्डो व परिसरों को साफ सुथरा करने के जुटे रहते है।प्रतिदिन हाईपोक्लोराइड सोल्यूसन का स्प्रे किया जाता है व वार्ड में थर्मल स्केनर से टेम्परेचर लिया जाता है। डॉ. बिस्ट ने बताया कि ये कोविड केयर सेन्टर 22 अप्रैल को 2 पेसेंट से शुरू हुआ था। बाद में इसमें में 453 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती थे। बुधवार को अब यहां पर 158 मरीज ही रह गये है। अब तक यहां से 242 मरीज जिनकी रिपोर्ट दो बार नेगेटिव आ चुकी उन्हें स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया है। इसके साथ ही 49 को एमजीएच व एमडीएम भेजा जा चुका है व 4 को होम क्वारंटीन में भेजा जा चुका है। डॉ. बिस्ट ने बताया कि जब भी कोई मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज होकर घर जाता है तो अस्पताल के बाहर पूरी मेडिकल टीम उसे छोडऩे आती है व उसको शुभकामनाएं देती है। डॉ. बिस्ट ने बताया कि कोविड केयर सेन्टर में प्रतिदिन 12 बजे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, आयर्वुेद चिकित्सक व 2 नर्सिंग स्टॉफ राउण्ड में आते है व शाम को भोजन से पहले राउण्ड पर आकर मरीजों के हालचाल जानते है। उन्होंने बताया कि सेन्टर में इमरजेंंसी में 24 घंटे दो चिकित्सक व नर्सिंग कर्मी ड्यूटी पर रहते है। लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई प्रतिदिन सुबह 25 किलो दूध कोविड केयर सेन्टर के लिए भिजवाते है इसके साथ ही अनेक भामाशाह द्वारा फल भी भिजवाये जाते है। जो इन मरीजों को दिया जाता है। डॉ. बिस्ट ने बताया कि बच्चों को प्रात: 7.30 दूध दिया जाता है। प्रात: सभी को चाय, फिर नाश्ता इसके बाद 12 बजे खाना शाम को चाय व शाम को 7.30 के बाद भोजन दिया जाता है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button