नरेगा कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया

सेवा भारती समाचार 

पाली। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत बुधवार को पंचायत समिति सुमेरपुर व पाली में चल रहे नरेगा कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद सहाय नागा ने बताया कि सुमेरपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लापोद में चल रहे नरेगा कार्य पाबुनाडा सौन्दर्यकरण कार्य एवं ग्राम पंचायत चाणौद के पक्की प्याउ नाडा खुदाई कार्य का निरीक्षण अधिशाषी अभियंता पी.सी. सुराणा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित मेट से कार्य स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही श्रमिको को कार्यस्थल पर नियोजन के दौरान अधिकारिक मजदूरी 220 रुपये प्रति श्रमिक प्राप्त हो, इस संदर्भ में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसी प्रकार पंचायत समिति पाली की ग्राम पंचायत गुन्दोज में चल रहे नरेगा कार्य सार्वजनिक तालाब सुदृढीकरण एवं तालाब विकास कार्य और डिंगाई ग्राम पंचायत के राजस्व गांव जैतपुरा में चल रहे नरेगा कार्य जोडका नाडा खुदाई का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता द्वारा कार्यस्थल पर मौजूद मेटो को कार्य अवधि के दौरान नियोजित श्रमिकों के लिए छाया, स्वच्छ पानी एवं कोविड़ 19 के संक्रमण से बचने के लिए लाॅक डाउन में प्रदत्त निर्देशों के अनुसार श्रमिकों को साबुन से हाथ धुलवाने, होममेड मास्क की अनिवार्यता एवं सोशल डिस्टेसिंग के साथ कार्य करने के लिए पाबंद किया गया। इसके अतिरिक्त संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को नरेगा कार्यस्थलों पर कार्यस्थल बोर्ड, कार्यस्थल पुस्तिका, कार्य पत्रावली और श्रमिकों के जाॅबकार्ड अद्यतन किए जाने के लिए भी निर्देशित किया गया। योजनान्तर्गत श्रमिको का अधिकाधिक नियोजन हो, इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रोजगार दिवस का आयोजन कर श्रमिको से अधिकाधिक प्रपत्र 6 भरवाना सुनिश्चित करें। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर मेटो का पैनल तैयार कर, उन्हें संबंधित कनिष्ठ तकनीकी सहायक द्वारा आगामी दिनों में प्रकाशित किया जाए ताकि श्रमिक नियोजन अधिकाधिक हो सके। इसके साथ ही जिले में आ रहे प्रवासियों को 14 दिन क्वारेंटाईन अवधि पूर्ण करने के पश्चात ही नरेगा कार्य पर नियोजित किया जाना सुनिश्चित करें।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button