जालोर को जोधपुर तथा सिरोही को पाली मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किया
सेवा भारती समाचार
जयपुर। शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा वैभव गालरिया ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के मध्यनजर राजस्थान सरकार ने विगत 5 मई को आदेश जारी कर प्रदेशभर के जिलों को विभिन्न सम्बन्धित मेडिकल कॉलेज से कोरोना की टेस्टिंग के लिये सम्बद्ध किया था। इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जालोर को मेडिकल कॉलेज जोधपुर एवं सिरोही को मेडिकल कॉलेज पाली से सम्बद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी आदेश यथावत रहेंगे।