क्वारेंटाइन सेंटर से लापता युवक मिला
- सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कोरोना वायरस रोकथाम के लिए बनाए एकांतवास केंद्र क्वारेंटाइन सेंटर से लापता हुआ युवक रात में मिल गया। वह कुड़ी एरिया के ही एक क्वार्टर में बैठा था। उसे फिर से क्वारेटाइन सेंटर भेज दिया गया है। वह अपनी पत्नी व बच्चे को छोड़ कर एकबारगी चला गया था। कुड़ी पुलिस के अनुसार बनाड़ थाना इलाके के नांदड़ाकलां निवासी आलम पुत्र अजीज मिराजी क्वारंटाइन सेंटर से लापता हो गया था। 26 अप्रेल से वो अपनी पत्नी व बच्चे के साथ यहां क्वारंटाइन सेंटर में लाया गया था। मगर रविवार को वह अचानक यहां से लापता हो गया। बाद में पुलिस ने कुड़ी के अन्य क्वार्टरों में उसकी तलाश की तब वह एक क्वार्टर में मिल गया। उसे फिर से क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया।