तबीयत बिगडऩे से कांस्टेबल की मौत
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार
जोधपुर। पीपाड़शहर थाने के एक कांस्टेबल की बुधवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा गया।
गुरूवार को पीपाड़शहर पुलिस ने बताया कि हैडकांस्टेबल बाबूलाल पुत्र रामूराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि उसका भाई मोहनराम पीपाड़ थाने में ही तैनात था। 6 मई को उसकी तबीयत खराब हो गई। तब उसे पीपाड़शहर के सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।