65 वाहनों से हो रही फल व सब्जी की सप्लाई
- सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कोविड-19 महामारी के तहत लॉकडाउन व कृषि विपणन विभाग द्वारा मंडी से 700 सौ ई रिक्शा, लोडिंग टेक्सी व ठेला चालकों से फल व सब्जी विक्रय की सुचारू व्यवस्था चल रही है। कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्रों में 65 वाहनों से फल व सब्जियों की आपूर्ति करवायी जा रही है।क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक डॉ झब्बरसिंह शेखावत ने बताया कि तीनों मंडियों में सोडियम हाईपोक्लोराइड से सेनेटाइजर करवाया गया है व मंडी कर्मचारियो, सुरक्षाकर्मियों, व्यापारियों आदि सभी को मास्क वितरित किए व इसकी पालना हो रही है। उन्होंने बताया कि जीरा मंडी प्रांगण में जरूरमंद लोगों के लिए जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देशानुसार भोजन सामग्री के अब तक 43 हजार किट निर्धारित दर पर वितरित किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि मंडी में कालाबाजारी रोकने के लिए व्यवसायी द्वारा दुकान में उपलब्ध खाद्य व किराणा सामग्री के स्टॉक एवं मूल्य दर दुकान के मुख्य द्वार पर बोर्ड पर अंकित करने को पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि सीधी खरीद को पोत्साहित करने के लिए जिले में अब तक 110 अनुज्ञापत्र जारी किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि जिले में सभी 6 मंडी समितियों में सुचारू व्यापार चल रहा है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन डोर टू डोर सप्लाई की जा रही है। अब तक 1085 ऑर्डर इण्डिन बॉस्केट द्वारा सप्लाई की जा चुकी है। मंडी समिति ने जोधपुर (अनाज) व फल सब्जी के करीब 250 व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट करवाया जा चुका है।