भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लॉकडाउन में भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज की गई एफआईआर को वापस लेने के लिए भाजपा का एक प्रतिनिधि मण्डल पुलिस आयुक्त से मिला और ज्ञापन सौंपा।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि लॉकडाउन/कफ्र्यू के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के कारण भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामन्दिर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। इस मुकदमे को वापस लेने के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व राजसिको चेयरमैन मेघराज लोहिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता ने जोधपुर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन प्रस्तुत कर इस संबंध में अनुरोध किया है कि भाजपा के इन कार्यकर्ताओं ने जोधपुर में विभिन्न समूह में चल रहे इस संदेश को आगे से आगे जारी किया गया था। इस संदेश को जारी करते समय इन कार्यकर्ताओं के मन में किसी तरह की दुर्भावना नहीं थी क्योंकि जोधपुर में हाल ही में अचानक कोविड-19 के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ौतरी के कारण एवं संयोगवश उस दिन शाम को पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग के समाचार जारी हुए तो संयोगवश बाजार में यह संदेश चलने लगा कि जोधपुर में महाकफ्र्यू की घोषणा हो सकती है। शहर में सभी लोगों में यह संदेश तेजी से फैल रहा था। ऐसी परिस्थिति में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस संदेश को या तो फॉरवर्ड किया होगा या फिर कॉपी पेस्ट किया होगा। इस संदेश को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में कोई दुर्भावना नहीं थी। पुलिस कमिश्नर ने भाजपा प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाएंगे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button