एडीजीपी ने किया कई क्षेत्रों का दौरा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रविप्रकाश मेहरड़ा, जोधपुर कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त प्रफुल्ल कुमार और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस उपमहानिरीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने शनिवार सुबह पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ जोधपुर के कई क्षेत्रों का दौरा कर आमजन से घरों में रहने की अपील की। साथ ही जगह-जगह लोगों से बात करके फीडबैक लिया।
एडीजीपी रविप्रकाश मेहरड़ा, पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार, एसीबी के डीआईजी सवाईसिंह गोदारा, डीसीपी (वेस्ट) प्रीति चंद्रा तथा अन्य अधिकारियों ने आज सुबह आखलिया चौराहा तथा बरकतुल्ला खान कॉलोनी क्षेत्र का भ्रमण कर आमजन से घरों में रहने की अपील की। उन्होंने कई जगहों पर लोगों से रूककर बात की। उन्होंने वहां की सुविधाओं, दूध, राशन, सब्जी-फल सप्लाई की जानकारी ली। लोगों को जागरूक रहने व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की बात की। उन्होंने कई जगह वहां के पुलिस मित्रों से भी बात की। उन्होंने कहा कि शहरवासी जागरूक व सतर्क रहे, घबराने की जरूरत नहीं है। सतर्कता आवश्यक है, पर पेनिक होने की जरूरत नहीं है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी लोग कफ्र्यू की पालना करे, अपने घरों में रहे, सुरक्षित रहे। जिला व पुलिस प्रशासन शहरवासियों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए पूरी तरह प्रयत्नशील है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि लोगो से फीड बैक लेने के लिए राउंड लिया। पुलिस मित्र को भी मॉटिवेट लिया। पुलिस व जनता के बीच भी पुलिस मित्र कड़ी का कार्य कर रहे है। उन्होंने वहां तैनात पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की।