अदालतों में बदला सुनवाई का समय

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने अदालतों में समय बदलाव को लेकर अधिसूचना जारी की है जिसमें उच्च न्यायालय का समय 4 मई से सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। इसके साथ ही सुबह 10.30 बजे से 10.45 बजे तक मध्यांतर अवकाश रहेगा। इसी क्रम में अधीनस्थ अदालतों में भी सुनवाई का समय 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दस से सवा दस बजे तक मध्यांतर अवकाश रहेगा। पीठासीन अधिकारी व कर्मचारी सुबह 7.30 बजे अदालतों में उपस्थित होंगे। यह व्यवस्था 28 जून तक लागू रहेगी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button