मोहनपुरा क्षेत्र में लगाया कफ्र्यू
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कोरोना संक्रमण फैलने के साथ ही पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के पुलिस स्टेशन उदयमंदिर के कुछ क्षेत्रों में भी कफ्र्यू लगा दिया गया है। इसी के साथ अब कमिश्नरेट के दस थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगाया जा चुका है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेंद्रसिंह यादव ने निषेधाज्ञा की धारा 144 के तहत कफ्र्यू के संबंध में आदेश जारी किए जो शुक्रवार से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। आदेश के तहत मोहनपुरा पुलिया के पास एक कोरोना संक्रमित की मौत और यहां लगातार मिल रहे संक्रमितों के बाद आसपास के क्षेत्र में कफ्र्यू लगाया गया है। वहीं पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेंद्रसिंह यादव ने आज राइका बाग क्षेत्र में दौरा किया। यहां पर भी एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी।