मुख्यमंत्री की बहन ने दी 2.11 लाख रुपए की सहायता

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। प्रदेश को कोरोना महामारी से बचाने में जुटे प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथ मजबूत करने में अन्य दानदाताओं के समान उनकी बुजुर्ग बहन 82 वर्षीय विमला कंवर ने भी पहल की है। गहलोत की बहन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री सहायता कोष में 2.11 लाख रुपए का चेक जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को सौंपा। इस दौरान उनके पुत्र जसवंत कच्छवाह भी साथ में थे।
विमला कंवर का अशोक गहलोत के प्रति बहुत स्नेह है। अपनी जोधपुर यात्रा के दौरान अमूमन गहलोत अपनी बहन से मिले बगैर वापस जाते नहीं है। दोनों के बीच बहुत प्रगाढ़ रिश्ता है। सोमवार को अपने पति की पुण्यतिथि पर विमला कंवर बेटे जसवंत के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार ने अपने सारे संसाधन झोंक रखे हैं। प्रदेश में लॉकडाउन के कारण काम धंधे बंद पड़े हैं। ऐसे में प्रदेश के अन्य दानदाताओं के समान उन्होंने भी इस यज्ञ में अपनी आहुति देने का फैसला किया और 2.11 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए भेंट किया है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि यह छोटा सा योगदान है लेकिन सभी के सामूहिक प्रयास से ही कोरोना को मात दी जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान के लोग कोरोना को मात देकर एक बार फिर सामान्य जीवन जीने की ओर अग्रसर होंगे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button