शहीदों को श्रद्धांजलि देने का आह्वान

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। मजदूर नेताओं ने सभी मजदूरों से घरों व कार्यालयों में रहकर मजदूर दिवस मनाने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय अभियान समिति के अध्यक्ष विजय मेहता, संयोजक मनोज कुमार परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय अभियान समिति पिछले लम्बे समय से जोधपुर में एक मई को मजदूर दिवस मना रही है लेकिन इस वर्ष एक मई को पूरे देश के अन्दर कोरोना वायरस के मद्देनजर भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन लगा रखा है ऐसी स्थिति में मजदूर दिवस नहीं मनाया जा सकता। राष्ट्रीय अभियान समिति के माध्यम से सभी संगठनों से यही आग्रह किया गया है कि आप अपने कार्यालय के अन्दर जहां कहीं पर भी आप कार्य कर रहे है वहां पर अमेरिका के शहर शिकागो के उन शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करे। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारत सरकार द्वारा महंगाई भत्ते को जुलाई 2021 तक फ्रीज करने के आदेश किए गए है जो कि मजदूरों के साथ अन्याय है इस प्रकार के आदेश से हर एक कर्मचारी व सेवानिवृत कर्मचारी को लगभग 45 दिन के वेतन के बराबर एक लाख से डेढ़ लाख तक नुकसान होगा यह कदापि उचित कदम नही है। सभी श्रमिक संगठन इसकी आलोचना करते हुए सरकार से मांग करते है कि इस प्रकार के जल्दबाजी के आदेश पर पुन: चर्चा करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्तर पर श्रमिक संगठन के साथ चर्चा करके उचित कदम उठाने चाहिए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button